Samsung Galaxy S25 Ultra आया बड़ी स्क्रीन, 200MP कैमरा और 7 साल के अपडेट्स के साथ! जानिए कीमत और खासियतें।
Galaxy S25 Series Overview: Samsung ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नई सीरीज में गैलेक्सी S25, S25+, और S25 Ultra शामिल हैं। ये स्मार्टफोन्स बेहतर डिजाइन, दमदार फीचर्स और लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इवेंट में Galaxy S25 Ultra के साथ S25 Edge की झलक भी देखने को मिली, जिसे जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy S25 Series Pricing Details

Variant | Price (INR) |
Galaxy S25 Ultra (12GB+256GB) | 1,29,999 |
Galaxy S25 Ultra (12GB+512GB) | 1,41,999 |
Galaxy S25 Ultra (12GB+1TB) | 1,65,999 |
Galaxy S25+ (Standard) | 99,999 |
Galaxy S25 (Standard) | 80,999 |
Galaxy S25 Ultra चार कलर ऑप्शन- टाइटेनियम सिल्वर ब्लू, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे और टाइटेनियम व्हाइट में उपलब्ध है। वहीं, S25 और S25+ आइस ब्लू, सिल्वर शैडो, नेवी और मिंट कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किए गए हैं।
प्री-बुकिंग 23 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 7 फरवरी 2025 से शुरू होगी।
Galaxy S25 Ultra Design And Display
Galaxy S25 Ultra के डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके एज को कर्व की जगह फ्लैट कर दिया गया है, जिससे फोन का वजन Galaxy S24 के मुकाबले 16 ग्राम कम होकर 218 ग्राम रह गया है।

फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो बेहतर विजुअल अनुभव प्रदान करती है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
Samsug Galaxy S25 Ultra Camera And Battery
Samsung Galaxy S25 Ultra का कैमरा सेटअप बेहतरीन है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50MP टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। साथ ही 10MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मौजूद है।
फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 12MP का कैमरा सेंसर दिया गया है।
फोन में 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाता है।
Galaxy S25 और S25+: स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy S25 में 6.2 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले और Galaxy S25+ में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। दोनों डिवाइसेज में 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा मौजूद है।
Galaxy S25 में 4000mAh की बैटरी और Galaxy S25+ में 4900mAh की बैटरी दी गई है। दोनों डिवाइस Android One UI 7 पर काम करती हैं और 7 साल तक सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट्स प्रदान करती हैं।
Samsung के नए AI Features
Samsung के नए AI Features के तहत AI एजेंट पेश किया है, जिससे यूजर्स फोन के साथ आसानी से इंटरैक्ट कर सकते हैं। इसमें कई कमांड और ऐप इंटरैक्शन की सुविधा दी गई है। पावर बटन को दबाकर सीधे जेमिनी तक पहुंचा जा सकता है।
इसमें फोटो एडिटिंग टूल, बैकग्राउंड रिमूवर और टेक्स्ट समराइजिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही ऑन-डिवाइस “पर्सनल डेटा इंजन” यूजर्स की प्राइवेसी को बनाए रखता है।
एक नया AI सेलेक्ट टूल भी है, जो स्क्रीन एक्टिविटी के आधार पर सुझाव देता है, जैसे कि वर्तनी जांचना या टेक्स्ट टोन को सही करना। फोन में लाइव वीडियो स्टैंडआउट फीचर्स और कॉल्स व पर्सनल बातचीत के लिए 20 भाषाओं में अनुवाद की सुविधा भी दी गई है।
Read More
- High Mileage Cars: 2025 में ले आएं ये बेस्ट माइलेज वाली कारें, पेट्रोल की चिंता से पाएं छुटकारा!
- 8 लाख में 5 सीटर SUV: Skoda Kylaq और Nissan Magnite की जबरदस्त डिमांड, जानें कीमत और फीचर्स!
- TVS Jupiter CNG Scooter: दुनिया का पहला CNG स्कूटर, जानें कीमत,फीचर्स और माइलेज
- Rinku Singh ने पिता को गिफ्ट की ₹5.26 लाख की Kawasaki Ninja 400 बाइक, जीता लोगो का दिल!
1 thought on “Samsung Galaxy S25 Ultra: प्रीमियम डिजाइन और AI फीचर्स के साथ लॉन्च, जाने कीमत”